पत्रकार राजदेव पर 2005 में भी हुआ था हमला : थानाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर : पत्रकार राजदेव हत्याकांड में शुक्रवार को सीवान के तत्कालीन थानाध्यक्ष समीरण चौधरी ने विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार सिन्हा की कोर्ट में अपनी गवाही दी. चौधरी ने अपनी गवाही में कहा कि 2005 में राजदेव रंजन पर एक समाचार पत्र के कार्यालय में अपराधियों ने हमला किया था. उस समय वह सीवान में नगर […]

मुजफ्फरपुर : पत्रकार राजदेव हत्याकांड में शुक्रवार को सीवान के तत्कालीन थानाध्यक्ष समीरण चौधरी ने विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार सिन्हा की कोर्ट में अपनी गवाही दी. चौधरी ने अपनी गवाही में कहा कि 2005 में राजदेव रंजन पर एक समाचार पत्र के कार्यालय में अपराधियों ने हमला किया था.

उस समय वह सीवान में नगर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे. हमले के बाद राजदेव रंजन की मौखिक सूचना पर वह समाचार पत्र के कार्यालय में गये. तब राजदेव ने तीन-चार अज्ञात हमलावर द्वारा कार्यालय में घुसकर हमला करने की बात बतायी थी. लेकिन लिखित शिकायत करने को कहा, तो उन्होंने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया था.
इधर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खराबी आने के कारण तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन एवं भागलपुर जेल में बंद अजहरुद्दीन बेग की पेशी नहीं हो सकी. वहीं मुजफ्फरपुर जेल में बंद सोनू गुप्ता समेत अन्य आरोपियों को गवाही के समय जेल से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 23 जुलाई निर्धारित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >