चमकी बुखार से एक की मौत, सात भर्ती

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से मंगलवार को एक और बच्ची की मौत हो गयी. पूर्वी चंपारण के बथुआ पीपरा की आठ वर्षीय प्रीति कुमारी की एसकेएमसीएच में मौत हो गयी. वहीं सात नये बच्चे को शाम पांच बजे तक भर्ती किया गया है. सभी बच्चे एसकेएमसीएच में भर्ती हुए हैं. चमकी बुखार से अबतक 189 […]

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से मंगलवार को एक और बच्ची की मौत हो गयी. पूर्वी चंपारण के बथुआ पीपरा की आठ वर्षीय प्रीति कुमारी की एसकेएमसीएच में मौत हो गयी. वहीं सात नये बच्चे को शाम पांच बजे तक भर्ती किया गया है. सभी बच्चे एसकेएमसीएच में भर्ती हुए हैं. चमकी बुखार से अबतक 189 बच्चों की जानें जा चुकी हैं, जबकि 539 मामले सामने आ चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार 436 बच्चे भर्ती हुए है और 111 की मौत हुई हैं. बीते 24 घंटे में एइएस के चार और नये मरीज भर्ती हुए हैं. एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने कहा कि मौसम को लेकर चिंता है, अगर बारिश नहीं हुई तो बीमार बच्चों की संख्या बढ़ सकती हैं. उन्होंने बताया कि 270 बच्चों को इलाज कर घर भेज दिया गया है. 35 बच्चे इलाजरत है. इसमें छह बच्चों को वेंटिलेटर पर रखा गया है. उनकी हालत गंभीर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >