मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर भर्ती बच्चे की इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर मौत हो गयी. उसे सुबह में ही भर्ती कराया गया था. वह मोतिहारी के ढाका के जमुआ गांव निवासी मो मुस्ताक का नौ वर्षीय पुत्र मो अरमान था. उसके पिता ने बताया कि शनिवार से दो दिन उल्टी हुई थी. उसे निजी डॉक्टर से दिखाया था. ठीक होने के बाद घर ले गये. शाम में फिर से तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद फिर भर्ती कराया.
चार एइएस संदिग्ध का चल रहा इलाज, एक बच्चे की मौत
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर भर्ती बच्चे की इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर मौत हो गयी. उसे सुबह में ही भर्ती कराया गया था. वह मोतिहारी के ढाका के जमुआ गांव निवासी मो मुस्ताक का नौ वर्षीय पुत्र मो अरमान था. उसके पिता ने बताया कि शनिवार से दो दिन […]

दस्त के बाद बुखार और चमकी भी होने लगी. इसके बाद डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. डॉक्टर ने देखने के बाद बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. शाम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं, सुबह में औराई के बैगना के चंद्र देव सिंह के पांच वर्षीय पुत्र रवि कुमार को चमकी से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया. बच्चे में एइएस के लक्षण पाये गये. इसके बाद डॉक्टर रोस्टर के तहत उसका इलाज करने लगे.
इधर, अस्पताल में पहले से भर्ती सकरा के महमदा गांव की मुन्नी कुमारी (6), पूर्वी चम्पारण के पकड़ीदयाल की सीतल कुमारी (3), अहियापुर के चंदवारा के राजू सहनी के छह वर्षीय पुत्र विक्की कुमार में भी एइएस के लक्षण मिले हैं. इसके बाद सभी को डॉक्टर ने रोस्टर के अनुसार इलाज शुरू कर दिया. वार्ड में नौ बच्चों का इलाज चल रहा है. सभी बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है.