मुजफ्फरपुर : जयमाला के समय स्टेज टूटा, दूल्हे के पिता की मौत

कटरा (मुजफ्फरपुर) : दरगाह गांव में सोमवार की रात विवाह में जयमाला के दौरान स्टेज टूटने से मची भगदड़ में दूल्हे के पिता की मौत हो गयी. लड़की के पिता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर कागज का फूल वाला फटाखा छोड़ा गया. इसी दौरान स्टेज टूट गया. […]

कटरा (मुजफ्फरपुर) : दरगाह गांव में सोमवार की रात विवाह में जयमाला के दौरान स्टेज टूटने से मची भगदड़ में दूल्हे के पिता की मौत हो गयी.

लड़की के पिता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर कागज का फूल वाला फटाखा छोड़ा गया. इसी दौरान स्टेज टूट गया. इससे भगदड़ मच गयी. इसमें औराई थाना क्षेत्र के सगहरी रामपुर निवासी लक्ष्मण शर्मा बेहोश हो गये, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. लड़की के पिता ने कहा कि बिटिया की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >