जल किल्लत से जूझ रहे लोग नल से टपक रहा बूंद-बूंद पानी

मुजफ्फरपुर : शहर में पानी की किल्लत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. सिकंदरपुर के आंबेडकर नगर इलाके में सिर्फ दो सरकारी नल हैं. लोगों की जरूरत इसी नल से पूरी होती है. लेकिन, चार-पांच दिनों से इस इलाके में भी पेयजल संकट हो गया है. नगर निगम के पंप से अब बूंद-बूंद पानी आ रहा […]

मुजफ्फरपुर : शहर में पानी की किल्लत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. सिकंदरपुर के आंबेडकर नगर इलाके में सिर्फ दो सरकारी नल हैं. लोगों की जरूरत इसी नल से पूरी होती है. लेकिन, चार-पांच दिनों से इस इलाके में भी पेयजल संकट हो गया है.

नगर निगम के पंप से अब बूंद-बूंद पानी आ रहा है. लोग सुबह उठ कर नल में बाल्टी लगा देते हैं. होड़ इस बात की रहती है कि पहले उठ कर कौन बाल्टी लगायेगा. यहां सुबह से शाम तक लाइन लगी रहती है. एक के बाद दूसरी बाल्टी पानी के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत कम लोगों के घर में अपना नल है.
अधिकतर लोग सरकारी नल पर निर्भर हैं. चार-पांच दिनों से नल से पानी नहीं आ रहा है. धार इतनी कम होती है कि एक बाल्टी भरने में आधे घंटे से भी अधिक समय लग जाता है. पानी की कमी के कारण परेशानी काफी बढ़ गयी है. पहले पानी भरने के लिए रोज सुबह लड़ाई होती है. नगर निगम जल्दी पानी की व्यवस्था नहीं करेगा, तो आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >