मुजफ्फरपुर : सरैयागंज टावर चौक के रहनेवाले व्यवसायी अंकुर जलान के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित व्यवसायी ने गुरुवार को नगर थाने मेंप्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात को आरोपित किया है. दारोगा सुनील कुमार को मामले की जांच की जिम्मेवारी दी गयी है.
फेसबुक पर फर्जी आईडी बना व्यवसायी को कर रहा ब्लैकमेल
मुजफ्फरपुर : सरैयागंज टावर चौक के रहनेवाले व्यवसायी अंकुर जलान के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित व्यवसायी ने गुरुवार को नगर थाने मेंप्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात को आरोपित किया है. दारोगा सुनील कुमार को मामले की जांच की जिम्मेवारी दी […]

दर्ज प्राथमिकी में व्यवसायी अंकुर जलान ने बताया कि उनके पड़ोसी केशव तुलस्यान ने मंगलवार की शाम उनके मोबाइल पर कॉल कर बताया कि आरोही शर्मा के आईडी से आपके संबंध में आपत्तिजनक बातें व अन्य लोगों के साथ की तसवीरें फेसबुक पर पोस्ट की जा रही हैं. साथ ही आपके व्यक्तिगत पोस्ट को भी सार्वजनिक किया जा रहा है.
जब वह जांच की, तो सही पाया गया. उनको आशंका है कि साजिश के तहत व्यवसाय को प्रभावित करने व सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए आरोही शर्मा नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है. इससे वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं. छह माह पूर्व उनका एक मोबाइल खो गया था. इसका सनहा भी थाने में दर्ज कराया था. आशंका है कि उसी मोबाइल से डाटा व फोटो चोरी कर फर्जी आईडी से पोस्ट हो रहा है.