मुजफ्फरपुर : बालिका गृह के ट्रांसफर एक लड़की के पता के सत्यापन में सीबीआई की एक टीम शुक्रवार को बाल गृह स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंची. वहां टीम ने वहां सीडब्लयूसी के पुरानी फाइलों को खंगाला. लेकिन वहां टीम को कोई जानकारी नहीं मिल सकी.
सीबीआई बालिका गृह से वर्ष 2015 में ट्रांसफर एक लड़की के बारे में जानना चाह रही थी. सीडब्ल्यूसी के बाद सीबीआई बाल संरक्षण इकाई भी गयी और वहां लड़की से जुड़े दस्तावेज मांगे. काफी देर तक सीबीआई बाल संरक्षण कार्यालय में दस्तावेजों के बारे में जानकारी लेती रही.
सीबीआई सूत्रों के अनुसार सीडब्ल्यूसी के रजिस्टर में लड़की के घर का जो पता दर्ज है वहां सीबीआई जब सत्यापन करने गयी तो न घर मिला और ना ही लड़की के परिजन. इसके बाद सीबीआई लड़की के सही पते की जानकारी लेने जुट गयी. हालांकि कुछ देर बाद ही पटना कार्यालय से सीबीआई को दस्तावेज मुहैया करा दिये गये जिसके बाद वह वापस लौट गयी.
