नूनफर में पार्षद व पड़ोसी के बीच मारपीट, हंगामा

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के नूनफर में रविवार की रात पूर्व के विवाद में वार्ड – 19 के पार्षद व उनके पड़ोसी के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से जमकर लात घूसे व लाठी- डंडे चले. मारपीट के दौरान महिला पार्षद निर्मला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उनके दोनों पुत्र सुबोध […]

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के नूनफर में रविवार की रात पूर्व के विवाद में वार्ड – 19 के पार्षद व उनके पड़ोसी के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से जमकर लात घूसे व लाठी- डंडे चले.
मारपीट के दौरान महिला पार्षद निर्मला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उनके दोनों पुत्र सुबोध व प्रमोद कुमार को भी चोट लगी है. वहीं, दूसरे पक्ष से दिलीप सिंह व मुन्ना महतो घायल हो गये. मारपीट के दौरान करीब आधे घंटे तक मुहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया. पुलिस ने वार्ड पार्षद पर हमले के आरोप में एक युवक को भी हिरासत में लेकर थाने ले आयी. देर रात दोनों पक्षों के घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. वहीं, दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे पर गाली- गलौज कर जानलेवा हमला करने व लूटपाट करने का आरोप लगाया है.
एक पक्ष के जख्मी पार्षद निर्मला देवी ने बताया कि वह रात में एक शादी समारोह में गाना- गाने जा रही थी. इस बीच पीछे से आरोपित उनके बाल को पकड़ लिया. जमीन पर पटक कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.
शोर मचाने पर उनके दोनों पुत्र बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी.वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि वार्ड पार्षद अपनी पहुंच के दम पर हमेशा उनके परिवार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज करती रहती है.
वह किराये पर रहता है. रविवार की रात भी वह रास्ते से गुजर रहा था तब पार्षद ने उनके साथ गाली- गलौज करने लगा. विरोध करने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हमला बोल दिया. प्रभारी थानेदार बानेश्वर किस्कू ने बताया कि जांच करने पुलिस गयी थी. वार्ड पार्षद की ओर से लिखित शिकायत दी गयी है. दूसरे पक्ष से भी शिकायत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >