अगवा आयुष 48 घंटे में हुआ बरामद

मुजफ्फरपुर: तीन साल के अपहृत आयुष को विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम मोतीपुर से सकुशल बरामद कर लिया. आयुष की बरामदगी के बाद एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया, उसे मोतीपुर के जय लाल राय के घर में छिपा कर रखा गया था. छापेमारी की भनक लगते ही वह फरार हो गया. उसके घर […]

मुजफ्फरपुर: तीन साल के अपहृत आयुष को विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम मोतीपुर से सकुशल बरामद कर लिया. आयुष की बरामदगी के बाद एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया, उसे मोतीपुर के जय लाल राय के घर में छिपा कर रखा गया था.

छापेमारी की भनक लगते ही वह फरार हो गया. उसके घर से आयुष को बरामद किया गया है. आयुष की बरामदगी के लिए एडिशनल एसपी राजीव रंजन व नगर डीएसपी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी थी, जिसमें मिठनपुरा थानाध्यक्ष किरण कुमार,बेला के अपर थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, एसआइटी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह व अमित कुमार को शामिल किया गया. दो दिनों से लगातार पानी टंकी चौक पर जाम से पुलिस पर दबाव बढ़ गया था. पुलिस हिरासत में नरेश पासवान व गरीब नाथ पासवान से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. दोनों ने बताया कि आयुष को जयलाल के हाथों बेच दिया गया है.

सूचना मिलते ही विशेष टीम मोतीपुर पहुंच गयी. पुलिस को देख जयलाल की पत्नी बच्चे को लेकर रेलवे लाइन की तरफ भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. रेलवे लाइन के किनारे वह बच्चे को फेंक कर फरार हो गयी. बच्चे की बरामदगी के लिए के बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी. एसएसपी ने विशेष पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >