मुजफ्फरपुर : एके-47 की खोज में कटरा इलाके में छापेमारी, दो से पूछताछ

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में इस्तेमाल हुई एके-47 की बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीम कटरा और इसके आसपास के इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है. मंगलवार की रात हुई छापेमारी के दौरान टीम ने दो संदिग्धों को उठाया है. उनसे टेंडर माफिया के दूसरे शूटर के संबंध में पूछताछ […]

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में इस्तेमाल हुई एके-47 की बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीम कटरा और इसके आसपास के इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है. मंगलवार की रात हुई छापेमारी के दौरान टीम ने दो संदिग्धों को उठाया है. उनसे टेंडर माफिया के दूसरे शूटर के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

उनकी निशानेदाही पर पुलिस टीम वैज्ञानिक तरीके से छानबीन में जुटी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कटरा इलाके के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जेल भेजे गये गोविंद सहित अन्य से पूछताछ के बाद भी अबतक एके-47 को लेकर ठोस सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस अधिकारियों की मानें, तो सुराग मिल गया है. पुलिस की दबिश की वजह से लगातार लोकेशन बदल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >