ट्रक के तहखाना से 124 कार्टन शराब जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार

पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को एनएच-28 स्थित रेपुरा गांव के पास से ट्रक के तहखाने में छुपाकर तस्करी के लिए लायी गयी 124 कार्टन शराब जब्त कर ली. वहीं ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

एनएच-28 स्थित रेपुरा गांव के पास की गयी कार्रवाई गिरफ्तार चालक-खलासी छपरा जिले का है निवासी प्रतिनिधि, सकरा पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को एनएच-28 स्थित रेपुरा गांव के पास से ट्रक के तहखाने में छुपाकर तस्करी के लिए लायी गयी 124 कार्टन शराब जब्त कर ली. वहीं ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक ने अपना नाम प्रह्लाद कुमार एवं खलासी ने अपना नाम गौतम कुमार बताया़ दोनों छपरा जिले का रहने वाला है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने बताया कि खाली ट्रक पर शराब की खेप लाये जाने की सूचना मिली थी. इस पर उत्पाद विभाग पटना की टीम के साथ घेराबंदी की गयी. पुलिस को देखते ही चालक एनएच-28 पर रेपुरा गांव के निकट ट्रक खड़ा कर भागने की फिराक में था. इसी दौरान पुलिस पहुंच गयी और पूछताछ की तो पकड़ा गया़ पुलिस ने ट्रक के केबिन में बने तहखाना से 124 कार्टन शराब बरामद की़ थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब एवं ट्रक को जब्त कर केस दर्ज कर लिया गया है़ गिरफ्तार चालक व खलासी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >