मुजफ्फरपुर : पारा 4.5 पर पहुंचा, तीन दिन से दस साल के ठंड का टूट रहा रिकार्ड

और नीचे आयेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड मुजफ्फरपुर : पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवा से ठंड प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है. पिछले तीन दिनों से तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और कमी आयेगी. धूप के देर से निकलने और ठंडी हवा चलने […]

और नीचे आयेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
मुजफ्फरपुर : पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवा से ठंड प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है. पिछले तीन दिनों से तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और कमी आयेगी.
धूप के देर से निकलने और ठंडी हवा चलने से रात काफी सर्द होगी. न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. सोमवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सर्द पछुआ हवा के लगातार चलने के कारण मुजफ्फरपुर व आसपास के इलाके कनकनी वाली ठंड की चपेट में आ गये हैं.
मौसम वैज्ञानिक डॉ ए सत्तार ने बताया कि दिन के तापमान में अधिक गिरावट नहीं आयेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आयेगी. अगले एक-दो दिनों में कुहासा लगने की संभावना है. इस दौरान पशुओं को खुले स्थान में नहीं रखना चाहिए. प्रोटीन युक्त भोजन व ताजा पानी पीने के लिए देना चाहिए.
दस साल में तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
31 दिसंबर 2018 21.2 4.5
31 दिसंबर 2017 20.4 9.4
31 दिसंबर 2016 15.2 11.5
31 दिसंबर 2015 22.7 6.6
31 दिसंबर 2014 17.7 6.6
31 दिसंबर 2013 18.6 5.7
31 दिसंबर 2012 20.8 9.1
31 दिसंबर 2011 25.8 10
31 दिसंबर 2010 24.6 8.8
31 दिसंबर 2009 22.7 11.9

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >