अब सीबीएसइ स्कूलों में काटरून की पाठशाला

मुजफ्फरपुर: आपका बच्चा अधिक शैतानी करने लगा है. उसके बिगड़ने का डर सता रहा है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. सीबीएसइ ने आपकी इस समस्या को दूर करने का रास्ता निकाल लिया है. छात्रों को संस्कार देने के लिए स्कूलों में जल्द काटरून मूवी शुरू होगी. बोर्ड ने छात्रों को संस्कारवान बनाने […]

मुजफ्फरपुर: आपका बच्चा अधिक शैतानी करने लगा है. उसके बिगड़ने का डर सता रहा है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. सीबीएसइ ने आपकी इस समस्या को दूर करने का रास्ता निकाल लिया है. छात्रों को संस्कार देने के लिए स्कूलों में जल्द काटरून मूवी शुरू होगी.

बोर्ड ने छात्रों को संस्कारवान बनाने का नया तरीका खोजा है. इससे बच्चे इंट्रस्ट के साथ इस क्लास में शामिल होंगे और संस्कारवान बनेंगे. बच्चे संस्कार भी बनेंगे और इस पाठशाला में मजा भी करेंगे. बोर्ड का मानना है कि बच्चा काटरून देख कर भी बहुत कुछ सीख सकता है. इसलिए सभी स्कूलों में काटरून मूवी क्लास लगाने को कहा गया है.

कहानियों से सीखेंगे पाठ
बोर्ड के मुताबिक एक बच्च अक्सर अपने फेलरेट काटरून कैरेक्टर्स को खुद में देखना चाहता है. उसी के चलते वह वही करने लगता है जो टीवी में देखता है. इसलिए बोर्ड काटरून के जरिये बच्चों को रामायण, रामचरित मानस, व महाभारत सहित कई पौराणिक कहानियों को दिखाने का निर्णय लिया है. इससे प्रेरणा लेकर बच्चे महत्वपूर्ण गुण को अपने जीवन में उतार सकें. नैतिकता सीख सकें व संस्कारी बन सके.

नये सत्र से शुरुआत
सीबीएसइ नये शिक्षा सत्र से इस क्लास को शुरू करने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने बैठक के बाद यह भी साफ कर दिया कि इस काटरून मूवी चलाने से बच्चों को अधिक फायदा होगा. आखिर स्कूलों में यह क्लास कितने घंटे की होगी, इसकी समय सीमा अभी तय नहीं किया गया है. लेकिन इतना तय है कि यह क्लास सप्ताह में तीन दिन सुचारु रूप से चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >