मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : आश्रय घर पहुंची सीबीआई की टीम, पानी की टंकी खाली करा सबूत जुटाने में जुटी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में सीबीआई की टीम शनिवार को आश्रय घर पहुंची. बालिका गृह पहुंचने के बाद सीबीआई की टीम परिसर से सबूत इकट्ठा कर रही है. साथ ही पानी की टंकी साफ कर सबूत इकट्ठा करने में जुटी है. सीबीआई की टीम आज अदालत में चार्जशीट दायर करेगी. साथ ही […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में सीबीआई की टीम शनिवार को आश्रय घर पहुंची. बालिका गृह पहुंचने के बाद सीबीआई की टीम परिसर से सबूत इकट्ठा कर रही है. साथ ही पानी की टंकी साफ कर सबूत इकट्ठा करने में जुटी है. सीबीआई की टीम आज अदालत में चार्जशीट दायर करेगी. साथ ही पांच आरोपित पेश किये जाएंगे. सीबीआई की टीम लड़कियों के लापता होने को लेकर सबूत जुटा रही है.

भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

सीबीआई की टीम के मुजफ्फरपुर बालिका गृह पहुंचने को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. वहीं, बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के परिजनों के विरोध के मद्देनजर महिला पुलिस और महिला थानाध्यक्ष को भी तैनात किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >