मुजफ्फरपुर : 17 घरों व दो फैक्ट्रियों में लगी आग, 42 लाख की संपत्ति जलकर खाक

मुजफ्फरपुर : मालीघाट के मुरली मनोहर कॉलोनी स्थित दो नमकीन फैक्टरी व एक घर में रविवार की अहले सुबह बिजली के शॉट सर्किट से भीषण आग लग गयी. इसमें करीब 42 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. फायरब्रिगेड की दो दमकल ने करीब तीन घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. मामले को […]

मुजफ्फरपुर : मालीघाट के मुरली मनोहर कॉलोनी स्थित दो नमकीन फैक्टरी व एक घर में रविवार की अहले सुबह बिजली के शॉट सर्किट से भीषण आग लग गयी. इसमें करीब 42 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. फायरब्रिगेड की दो दमकल ने करीब तीन घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. मामले को लेकर फैक्टरी मालिक आशीष साहू, मनीष साहू व मकान मालिक स्वर्णिम साहू ने फायर ब्रिगेड व मिठनपुरा थाने में लिखित शिकायत दी है.
फैक्टरी मालिक आशीष साहू ने बताया कि सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों ने कारखाने में आग लगने की सूचना दी. जबतक वे मौके पर पहुंचते इससे पहले फैक्टरी में पूरी तरह आग लग चुकी थी. पड़ोसी स्वर्णिम साहू के घर को भी चपेट में ले लिया. इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी. फायरब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया.
आग की चपेट में आने से करीब 42 लाख की क्षति हुई है. इसमें उनकी फैक्टरी में रखे नमकीन और मशीन मिलाकर 12 लाख रुपये की क्षति हुई है. साथ ही मनीष कुमार व स्वर्णिम साहू को 15-15 लाख की क्षति हुई है. स्वर्णिम साहू ने बताया कि आग की लपटें काफी तेज और ऊंची थीं. इससे उनके घर की खिड़की, टीवी, वाशिंग मशीन व कई दरवाजे व अन्य सामान जलकर खाक हो गये.
कल्याणपुर में आग से नौ घर राख, अगलगी में मवेशी समेत छह लोग झुलसे
औराई : घनश्यामपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव में आग से नौ घर जल गये. ग्रामीण के अलावे आसपास के गांवों के लोगों ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया. लेकिन असफल रहे. सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. अग्निपीड़ितों में बिंदेशवर राय, प्रताप राय, बहादुर राय, सज्जन राय, मदन राय, बिलोचन राय, राजेंदर राय, राजेश राय, लटेशवर राय शामिल हैं.
उन्होंने बताया मदन राय का एक गाय व भैंस झुलस गया. जबकि ममता देवी का हाथ एक बच्चे को बचाने में जल गया. अगलगी में विकास कुमार, चांदनी कुमारी, मुकेश राय, अमन कुमार, वीरेंद्र शाह समेत छह लोग झुलस गये. पीएचसी की छह सदस्यीय टीम ने डॉ. सोमजीत तिवारी की देखरेख में जख्मी का इलाज कर दवाएं दी. आग लगने के कारणों का सही से पता नहीं चल पाया.
इन लोगों ने आग पर काबू पाने में की मदद
श्यामबाबू राय, जितेंद्र कुमार, रामनाथ कुमार, त्रिभुवन कुमार, प्रभु कुमार, ग्रामीण सह विधायक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार राय, मुखिया अनमोल ठाकुर, अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव आदि. सीओ ने पीड़ितों की सूची तैयार कर तत्काल राहत व सोमवार को अन्य सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया.
पारू में छह घर राख
पारू. पारू थाना के जाफरपुर गांव में शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से छह घर, चार बकरी समेत तीन लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. जाफरपुर गांव के महादलित बस्ती के लोग शनिवार की देर शाम खाना खाकर सो गये थे कि अचानक महादेव राम के घर से आग की लपट उठने लगी.
देखते देखते महादेव राम, सुरेश राम, मनोज राम, सनोज राम, परमेश्वर राम, रणजीत राम के घर जल गये. सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री सह साहेबगंज विधानसभा के विधायक रामविचार राय ने प्रत्येक अग्निपीड़ितों के बीच 25-25 किलो चूड़ा, पांच किलो गुड़ समेत कई सामान का वितरण किया. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव पंडित, बैजू राय, बेताब सिद्दिक़ी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
सकरा में आग से एक लाख की संपत्ति राख
सकरा़ केशोपुर गांव में शनिवार की रात सियाराम महतो के घर में आग लगने से एक लाख की संपत्ति जल गयी. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. बताया गया कि घर में डिबरी जला कर लोग सो गये. इसी बीच आग लग गयी.
मुखिया ने अग्निपीड़ितों को दी सहायता राशि
औराई. मुखिया अनमोल ठाकुर ने अग्नि पीड़ित रामप्रसाद राय व विंदेश्वर राव को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. अन्य को कंबल व तिरपाल देकर आवासीय योजना से घर बनवाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >