मुजफ्फरपुर: एइएस से सोमवार को फिर सात नौनिहालों की जान चली गयी. इनमें से दो बच्चे केजरीवाल व चार एसकेएमसीएच में भरती थे. दो दिनों से लगातार प्रयास के बाद भी डॉक्टर इन बच्चों की जान नहीं बचा पाये.
इस तरह इस बीमारी से अब तक 97 बच्चों की मौत हो चुकी है. जबकि 76 बच्चों का इलाज किया जा रहा है. तीन दिनों से पीड़ित बच्चों की संख्या काफी बढ़ी है.
जिसके इलाज के लिए एसकेएमसीएच में चौथा पीआइसीयू भी शुरू कर दिया गया है. जिन बच्चों की स्थिति पहले से बेहतर हो रही है. उन्हें वार्ड में ट्रांसफर किया जा रहा है. यहां 63 बच्चे पीयूसीआइ व 23 बच्चों को वार्ड में रख कर इलाज किया जा रहा है. केजरीवाल अस्पताल में 32 बच्चों का इलाज किया जा रहा है. हालांकि पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला रोज जारी है. सोमवार को बीमारी से पीड़ित 45 बच्चे दोनों अस्पतालों में भरती किये गये.
इनकी गई जान
ज्योति, पांच वर्ष, दशरथ साह, तरियानी
तराना खातून, तीन वर्ष, मो मुस्ताक, सतपुरा
मन्नी कुमारी, दो वर्ष, पिता उमेश राम, भाव छपरा, मीनापुर
लव कुश, ढाई वर्ष, पिता अशोक प्रसाद, हरसिद्धि, मोतिहारी
अंजुम परवीन, पांच वर्ष, माधोपुर, सीतामढ़ी
विभा कुमारी, ढ़ाई वर्ष, पिता संजीत पासवान, जगदीशपुर, पूसा
रागिनी कुमारी, तीन वर्ष, पिता भोला दास, पुनास
