सकरा : लेन-देन के विवाद में मारी गोली

सकरा : सकरा थाना क्षेत्र के सबहा नया टोला निवासी आकाश कुमार (25 वर्ष) को लेन देन के विवाद में रविवार रात दो अपराधियों सरमस्तपुर हनुमान मंदिर के निकट एन एच 28 पर गोली मार दी. गोली उसके पीठ में लगी है . गोली मार कर दोनों अपराधी सरमस्तपुर गांव की फरार हो गये. जख्मी […]

सकरा : सकरा थाना क्षेत्र के सबहा नया टोला निवासी आकाश कुमार (25 वर्ष) को लेन देन के विवाद में रविवार रात दो अपराधियों सरमस्तपुर हनुमान मंदिर के निकट एन एच 28 पर गोली मार दी. गोली उसके पीठ में लगी है . गोली मार कर दोनों अपराधी सरमस्तपुर गांव की फरार हो गये. जख्मी को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. देर रात स्थिति चिंताजनक होने उसे पटना ले जाया गया.
सूचना मिलते ही सकरा पुलिस मौके पर पहुंची.घटना के पीछे पैसे का लेन देन की बात कही जा रही है.घायल आकाश सुजावलपुर चौक स्थित एक बाइक की एजेंसी में काम करता है. वह रात करीब नौ बजे सबहा चौक पर था. इसी बीच बाइक सवार दो लोग उसके साथ मारपीट करने लगे. उसके बाद उसे सरमस्तपुर ले जाकर उसे गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >