श्मशान की जमीन पर निर्माण से भड़के ग्रामीण

कुढ़नी : छाजन हरिशंकर पश्चिमी गांव में श्मशान की भूमि पर पैक्स गोदाम का निर्माण करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा. बुधवार को सैकड़ों पुरुष व महिलाओं ने अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया. सीओ रंभू ठाकुर से पैक्स गोदाम के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की. सीओ श्मशान स्थल पर गये. ग्रामीणों ने सीओ […]

कुढ़नी : छाजन हरिशंकर पश्चिमी गांव में श्मशान की भूमि पर पैक्स गोदाम का निर्माण करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा. बुधवार को सैकड़ों पुरुष व महिलाओं ने अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया. सीओ रंभू ठाकुर से पैक्स गोदाम के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की.
सीओ श्मशान स्थल पर गये. ग्रामीणों ने सीओ को बताया कि श्मशान भूमि पर पैक्स गोदाम का निर्माण होने से यहां के लोगों को दाह संस्कार के लिए दूर जाना होगा. सीओ ने ग्रामीणों की समस्या व विधि व्यवस्था को देखते हुए पूरे प्रकरण की जानकारी एसडीओ (पश्चिमी ) को दी.
एसडीओ के निर्देश पर सीओ ने फिलहाल पैक्स गोदाम के निर्माण को स्थगित कर दिया. मौके पर सरपंच रमेश सहनी, समाजसेवी अरविंद सहनी, मुखिया हरेकिशुन मांझी, भाजपा नेता भोला मिश्र, रंजीत कुमार, मुरारी भूषण, उमेश सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >