डिप्टी मेयर को हाइकोर्ट से मिली जमानत, पार्षद-समर्थकों में उत्साह

मुजफ्फरपुर : नगर आयुक्त संजय दूबे की तरफ से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला को जमानत मिल गयी है. उन्हें पटना हाइकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. मंगलवार को जस्टिस अरविंद श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई करते हुए अग्रिम जमानत के आवेदन को स्वीकार कर लिया है. हालांकि, डिप्टी मेयर को […]

मुजफ्फरपुर : नगर आयुक्त संजय दूबे की तरफ से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला को जमानत मिल गयी है. उन्हें पटना हाइकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. मंगलवार को जस्टिस अरविंद श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई करते हुए अग्रिम जमानत के आवेदन को स्वीकार कर लिया है. हालांकि, डिप्टी मेयर को चार सप्ताह के भीतर एसडीजेएम कोर्ट मुजफ्फरपुर में उपस्थित होकर नियमित जमानत लेना होगा.
हाइकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने की सूचना जैसे ही मेयर समेत निगम के पार्षद व डिप्टी मेयर समर्थकों को मिली. खुशी की लहर दौड़ पड़ी. निगम ऑफिस लेकर डिप्टी मेयर के आवास तक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. देर शाम तक आने-जाने वाले लोगों के बीच मिठाई बंटी. जमानत मिलने पर मेयर सुरेश कुमार ने भी अपनी तरफ से निगम ऑफिस में आने-जाने वाले को मिठाई खिला रहे थे.
इधर, नगर आयुक्त के विरुद्ध एससी/एसटी थाने में दर्ज प्राथमिकी में फिलहाल समझौता नहीं हो सकी है. पार्षदों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि जब मंत्री के कहने पर समझौता हुआ. सोमवार को डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त को कोर्ट में उपस्थित होकर समझौता करना था. फिर नगर आयुक्त क्यों नहीं कोर्ट में उपस्थित हुए?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >