सीबीआइ जांच से कलेक्ट्रेट में खलबली

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले में सीबीआइ जांच शुरू हो जाने से कलेक्ट्रेट में खलबली मची हुई है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में सिर्फ समाज कल्याण विभाग के ही नहीं, दूसरा कार्यालय में तैनात अफसर भी आ सकते है. सीबीआई ब्रजेश ठाकुर के करीबी अफसरों की कुंडली खंगालने में जुट गयी […]

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले में सीबीआइ जांच शुरू हो जाने से कलेक्ट्रेट में खलबली मची हुई है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में सिर्फ समाज कल्याण विभाग के ही नहीं, दूसरा कार्यालय में तैनात अफसर भी आ सकते है. सीबीआई ब्रजेश ठाकुर के करीबी अफसरों की कुंडली खंगालने में जुट गयी है. एक वरीय अधिकारी का तार भी बालिका गृह से जुड़ रहा है. हालांकि फिलहाल वे जिला में पदस्थापित नहीं है. इनका ब्रजेश ठाकुर से मधुर संबंध होने की बात बतायी जा रही है.
ब्रजेश से करीबी होने के कारण कुछ दिनों पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन भी कल्याणी स्थित एक होटल में आयोजित किया गया था. बालिका गृह में इनका आना – जाना भी था. मोबाइल नंबर खंगालेगी सीबीआई : सीबीआई समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों व पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर खंगाल रही है. सेवा संकल्प एवं विकास समिति को लाभ पहुंचाने के लिए कौन कौन लोग ब्रजेश व उनके कर्मचारियों से बातचीत करते थे. सोमवार को सीबीआइ की टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित समाज कल्याण विभाग से बालिका गृह के मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी. डीएम मो. सोहैल से इस बाबत सीबीआइ ने संपर्क किया है. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >