मोतीझील में आज छह घंटे गुल रहेगी बिजली

मुजफ्फरपुर. श्रावणी मेले की तैयारी को लकर एस्सेल ने मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है. सोमवार को नयाटोला पीएसएस के मेंटेनेंस को लेकर तीन 11 केवी फीडर नयाटोला, मोतीझील व हॉस्पिटल रोड की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छह घंटे बंद रहेगी. इस कारण नयाटोला, चंद्रलोक चौक, कलमबाग रोड, गन्नीपुर, मोतीझील, […]

मुजफ्फरपुर. श्रावणी मेले की तैयारी को लकर एस्सेल ने मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है. सोमवार को नयाटोला पीएसएस के मेंटेनेंस को लेकर तीन 11 केवी फीडर नयाटोला, मोतीझील व हॉस्पिटल रोड की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छह घंटे बंद रहेगी.
इस कारण नयाटोला, चंद्रलोक चौक, कलमबाग रोड, गन्नीपुर, मोतीझील, सदर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, तिलक मैदान, कल्याणी, हरिसभा चौक आदि सहित तीन दर्जन से अधिक मोहल्ले की बिजली गुल रहेगी. पीआरओ राजेश चौधरी ने बताया कि श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर कांवरिया पथ पांच पीएसएस से बिजली आपूर्ति होती है. प्रतिदिन एक-एक पीएसएस का मेंटेनेंस किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >