रिटायर्ड शिक्षक के घर व साइकिल दुकान में ढाई लाख की चोरी

मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार जारी है. सोमवार की रात चोरों ने काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक साइकिल दुकान और ब्रह्मपुरा थाने के दाउदपुर कोठी निवासी को निशाना बनाया. पुलिस दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मुहल्ले में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया है. काजीमोहम्मदपुर […]

मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार जारी है. सोमवार की रात चोरों ने काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक साइकिल दुकान और ब्रह्मपुरा थाने के दाउदपुर कोठी निवासी को निशाना बनाया. पुलिस दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मुहल्ले में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया है.
काजीमोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के रामदयालु में साइकिल पार्ट्स की दुकान को चोरों ने सोमवार की रात निशाना बनाया. शटर का दो ताला तोड़ कर दुकान से 65 हजार रुपये नकदी समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का साइकिल पार्ट्स ले गये. सूचना पर पहुंची काजीमोहम्मदपुर पुलिस दुकान पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. थानेदार अरुण मंडल ने बताया कि पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान जितेंद्र कुमार चलाते थे. पिछले तीन दिनों से उनके बाहर जाने की वजह से उनकी पत्नी व एक कर्मचारी दुकान चलाता था. रात को वे लोग दुकान बंद कर चले गये. पूरे दिन की बिक्री का कैश दुकान में ही छोड़ दिया था. देर रात चोर दुकान का शटर तोड़ कर 65 हजार रुपये नकदी समेत साइकिल के पार्ट्स की चोरी कर ली. चोरी किये साइकिल पार्ट्स को चार पहिया वाहन पर ले जाने की चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >