हत्या के आरोपित मुकेश राय ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर : सरैया थाना के अभिछपरा में बारात में बवाल के बाद हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपित मुकेश राय ने शनिवार को एसएसपी हरप्रीत कौर के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. सरैया थाना में दर्ज इस घटना में आरोपित मुकेश के पिता नवल राय […]

मुजफ्फरपुर : सरैया थाना के अभिछपरा में बारात में बवाल के बाद हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपित मुकेश राय ने शनिवार को एसएसपी हरप्रीत कौर के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. सरैया थाना में दर्ज इस घटना में आरोपित मुकेश के पिता नवल राय सहित अन्य अज्ञात की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
बुधवार की रात नंद किशोर राय की पुत्री की शादी में द्वारपूजा के समय ही विवाद हो गया, जिसमें गोली चलने से वासुदेव माझी के पुत्र नवीन माझी की मौत हो गयी. वासुदेव की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश व उसके पिता सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
एसएसपी के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सरैया एसडीपीओ शंकर कुमार झा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. पुलिस टीम लगातार गिरफ्तारी के लिये आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी, जिसके चलते मुकेश ने आत्मसमर्पण कर दिया. एसएसपी ने बताया कि अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिये पुलिस लगातार दबाव बना रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >