बरात गये थे अधिकतर ग्रामीण

सरैया : अभिछपरा गांव से बुधवार की शाम सरीखन राय के मंझले नाती की बारात मड़वन गयी थी. रात में जब घटना हुई, तो गांव में बुजुर्गाें के अलावा कुछ ही युवक मौजूद थे. कुछ लोगों का कहना था कि यदि गांव से बरात नहीं गयी रहती, तो घटना के बाद कुछ और ही मंजर […]

सरैया : अभिछपरा गांव से बुधवार की शाम सरीखन राय के मंझले नाती की बारात मड़वन गयी थी. रात में जब घटना हुई, तो गांव में बुजुर्गाें के अलावा कुछ ही युवक मौजूद थे. कुछ लोगों का कहना था कि यदि गांव से बरात नहीं गयी रहती, तो घटना के बाद कुछ और ही मंजर होता. मृतक के पक्ष के लोगों ने जब धावा बोला, तो जो लोग थे वे जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए. हालांकि घटना को लेकर दोनों तरफ आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है.
लोगों का कहना था कि कुछ दिनों तक गांव में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती जरूरी है, नहीं तो कभी भी टकराव की आशंका है.पुलिस की मौजूदगी के कारण दूसरे दिन लोगों की जुबान बंद थी, लेकिन अंदर ही अंदर सब सुलग रहे थे. दोनों तरफ के लोगों के मन में बदले की आग सुलग रही है. दोपहर में मृतक के शव के पास प्राथमिक स्कूल परिसर में जुटी भीड़ से कुछ लोग आवाज भी उठा रहे थे. पुलिस के सामने ही एक महिला चिल्लाकर कह रही थी, अब खून का बदला खून से लेंगे.
लोगों की मानें तो पहले से भी दोनों टोलों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है. यह भी आशंका जतायी जा रही है कि यदि मौका मिला तो दोनों पक्ष कभी भी भिड़ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >