तिरहुत एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से कोलकाता जानेवाली तिरहुत एक्सप्रेस की बीइ-टू बोगी का एसी खराब हो गया. यात्रियों ने कुछ देर तो इसके ठीक होने का इंतजार किया. लेकिन जब काफी देर तक एसी ठीक नहीं किया गाय, तो आक्रोशित यात्रियों ने ट्रेन से उतर कर हंगामा शुरू कर दिया. कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत डीआरएम […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से कोलकाता जानेवाली तिरहुत एक्सप्रेस की बीइ-टू बोगी का एसी खराब हो गया. यात्रियों ने कुछ देर तो इसके ठीक होने का इंतजार किया. लेकिन जब काफी देर तक एसी ठीक नहीं किया गाय, तो आक्रोशित यात्रियों ने ट्रेन से उतर कर हंगामा शुरू कर दिया. कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत डीआरएम व ट्वीटर के माध्यम से रेल मंत्री से की. शिकायत मिलते ही संबंधित कर्मचारी हरकत में आ गये. इसके बाद बोगी में एसी की जांच की गयी.
जांच के दौरान पता चला कि एसी का तार जल गया है. काफी मशक्कत के बाद उसे ठीक किया गया. इस दौरान यात्रियों का बुरा हाल रहा. यात्री प्रेम कुमार ने बताया कि ट्रेन में एसी नहीं चलने से काफी परेशानी हुई. बोगी में हवा नहीं आने से काफी गर्मी लग रही थी. कई महिला यात्रियों को चक्कर आने लगा. सभी लाेग बोगी से उतर गये. यात्री परवेज ने बताया कि जंक्शन से खुलने पर यह हाल है, तो न जाने आगे क्या होगा.
एसी बोगी कूल नहीं होने पर की शिकायत
जंक्शन से खुलने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बी-टू एसी बोगी कूल नहीं होने पर यात्रियों ने रेलकर्मियों से इसकी शिकायत की. इसके बाद मैकेनिक ने इसकी जांच की. कर्मचारियों ने बताया कि बैटरी कमजोर होने की वजह से एसी धीमा काम कर रहा है. ट्रेन चलने पर ठीक काम करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >