अयाची ग्राम में 1.5 लाख नकदी और सोने के आभूषण की चोरी, महिला घायल

1.5 lakh cash and gold jewelery stolen

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाची ग्राम में शनिवार रात को एक घर में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने सोभा कुमारी के घर पर धावा बोलकर 1.5 लाख रुपए नकद और कई सोने के आभूषण चोरी कर लिए. घटना के दौरान चोरों ने विरोध करने पर सोभा कुमारी को धक्का देकर घायल कर दिया.घटना के अनुसार, देर रात चोरों ने घर में घुसकर तिजोरी में रखे नकद और आभूषण पर हाथ साफ किया. जब शोभा कुमारी ने चोरों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गईं. चोरों ने जल्द ही मौके से फरार हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने परिवार के और सदस्यों को सूचना दिया. परिवार के सदस्य ने अहियापुर पुलिस को सूचना दी.अहियापुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >