हरितालिका तीज पर हवेली खड़गपुर में दिखा आस्था का रंग, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

हवेली खड़गपुर में हरितालिका तीज का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखा. शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई.

मुंगेर : हरितालिका तीज को लेकर सोमवार को हवेली खड़गपुर क्षेत्र में आस्था और उल्लास का माहौल रहा. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक निर्जला व्रत रखा. नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की.

सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर चहल-पहल रही. महिलाओं ने स्नान के बाद नए वस्त्र धारण किए और सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी में जुट गयीं. पूजा के लिए फल, फूल, मिठाई, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, सिंदूर, चूड़ी, मेहंदी सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की गयी.

शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और तीज व्रत की कथा सुनी. शाम में पूजा स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा की गयी. महिलाओं ने शिव-पार्वती को फल-फूल और प्रसाद अर्पित कर दांपत्य जीवन में सुख-शांति और पति की दीर्घायु की कामना की.

कई जगहों पर महिलाओं ने समूह में तीज के पारंपरिक गीत भी गाये. इससे पूरे क्षेत्र में पर्व का उल्लास देखने को मिला.

चूड़ी, मेहंदी और सुहाग सामग्री की दुकानों पर भीड़

तीज को लेकर हवेली खड़गपुर के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही. चूड़ी, मेहंदी, सुहाग सामग्री, श्रृंगार प्रसाधन, फल और मिठाई की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही. दुकानदारों ने भी पर्व को लेकर विशेष तैयारी की थी.

महिलाओं ने बताया कि हरितालिका तीज उनके लिए आस्था और दांपत्य प्रेम का महत्वपूर्ण पर्व है. मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था. इसी परंपरा के तहत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से तीज व्रत करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >