गोली लगने से घायल महिला की तीन दिन बाद पटना में इलाज के दौरान मौत

गुरुवार की शाम एक अपराधी ने तारापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी पटुकी यादव की 42 वर्षीय पत्नी बेबी देवी को गोली मारकर घायल कर दिया था.

तारापुर. गुरुवार की शाम एक अपराधी ने तारापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी पटुकी यादव की 42 वर्षीय पत्नी बेबी देवी को गोली मारकर घायल कर दिया था. गोली लगने के बाद महिला जिंदगी-मौत से जंग लड़ रही थी. तीन दिन बाद रविवार को उसने पटना के अस्पताल में दम तोड़ दिया. मालूम हो कि गुरुवार को बेबी देवी को एक अपराधी ने नवटोलिया स्थित उसके घर में घुस कर गोली मार दी थी. गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया था. वहां भी उसका समुचित उपचार नहीं होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था. रविवार को उसने पटना के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. गोली मारने वाला अपराधी भी नवटोलिया गांव का ही रहने वाला अभिनंदन कुमार है जो पुलिस गिरफ्त से अब भी फरार चल रहा है. इधर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने महिला के मौत की पुष्टि करते हुए कहा है कि शीघ्र अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >