मंदिर परिसर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, कीचड़ और दुर्गंध के बीच आने-जाने को मजबूर श्रद्धालु

बरियारपुर के हरिणमार में जलजमाव, कीचड़ और दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान और जांच की मांग की है।

Munger News: बरियारपुर (मुंगेर). प्रखंड के हरिणमार गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मंदिर परिसर के सामने लगातार जलजमाव बना हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्य के दौरान तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गयी है.

जलनिकासी नहीं होने से बनी समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के सामने बारिश का पानी जमा रहता है और उसके निकास की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है. इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने में काफी कठिनाई होती है. कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है.

पेवर ब्लॉक बिछाने पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक तो बिछाया गया, लेकिन पहले जमीन का स्तर ऊंचा नहीं किया गया. परिणामस्वरूप बारिश का पानी वहीं जमा होने लगा और जलजमाव की स्थायी समस्या उत्पन्न हो गयी.

सड़ती सब्जियों से फैल रही दुर्गंध

ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर के समीप छोटे सब्जी विक्रेता दुकान लगाते हैं. बची हुई सब्जियां जलजमाव वाले स्थान पर फेंक दी जाती हैं, जो सड़कर तेज दुर्गंध फैलाती हैं. इससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है.

महामारी फैलने की जतायी आशंका

Munger News: ग्राम कचहरी सचिव संजय कुमार यादव, डॉ. विंदेश्वरी निषाद, कन्हैया कुमार, नरेश यादव तथा डॉ. गणेश कुमार सिंह ने योजना की जांच कराने और क्षेत्र को जल्द जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बरियारपुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >