अस्पताल जाने वाली सड़क बनी दलदल, गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर मरीज, लोगों में आक्रोश

Road Waterlogging : अस्पताल जाने का मार्ग इन दिनों जलमग्न दलदल बन गया है, जिससे मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. महीनों से जमा गंदे पानी और दुर्गंध से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, वहीं ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है.

Road Waterlogging : अनुमंडल अधिकारी आवास के पीछे से अनुमंडल अस्पताल तक जाने वाला मार्ग इन दिनों पूरी तरह जलमग्न है. सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण प्रतिदिन अस्पताल आने वाले सैकड़ों मरीजों, परिजनों और राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इलाज के लिए आने वाले लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.

दुर्गंध से बढ़ी संक्रमण फैलने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर महीनों से जमा पानी अब तेज दुर्गंध छोड़ रहा है. इससे आसपास के इलाके में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है.

प्रशासनिक अधिकारियों की भी होती है आवाजाही

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रशासनिक अधिकारियों का भी नियमित आवागमन होता है. इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत और नाले की सफाई की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है.

ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

बदहाल सड़क और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब नाले की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अस्पताल जाने वाले मार्ग को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय वर्मा

संजय वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. तारापुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >