Vande Bharat: बिहार को मिल सकती है एक और वंदे भारत की सौगात! फिजिबिलिटी रिपोर्ट का इंतजार

Vande Bharat: मुंगेर के धरहरा स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की मांग तेज हो गई है. इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शौचालय और फुट ओवर ब्रिज की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. इस मामले में फिजिबिलिटी जांच कराने को लेकर प्रबंधक ने आश्वस्त किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Vande Bharat: बिहार के मुंगेर जिले को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है. साथ ही जमालपुर-किऊल रेलखंड स्थित धरहरा स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी बढ़ने वाली हैं. जिलाध्यक्ष ने पिछली मीटिंग में उठाए गए भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जमालपुर से हो, इसके बारे में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से जानकारी ली है. 

धरहरा स्टेशन पर एफओबी बनाने की मांग

इस पर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने पूरी तरह से आश्वस्त किया है.  इसके अलावा धरहरा स्टेशन पर दो नंबर प्लेटफॉर्म से स्टेशन परिसर तक आने-जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा होगी. मंगलवार को आसनसोल में संपन्न हुई मालदा-आसनसोल रेल मंडल कमेटी की बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया है.

वंदे भारत से एक्सप्रेस ट्रेनों पर लोड कम होगा

जिलाध्यक्ष ने बैठक में बताया कि जमालपुर मालदा रेल मंडल का अंतिम राजस्व देने वाला तीसरा बड़ा स्टेशन है. एशिया का पहला रेल कारखाना है. इन सब के बावजूद भी इसको लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इन सुविधाओं से मुंगेर के व्यापारियों और आमजनों को काफी राहत मिलेगी. वहीं, वंदे भारत के परिचालन से सुपर एक्सप्रेस पर लोड भी काफी कम हो जाएगा. इन सब पर महाप्रबंधक ने समय पालन, आरक्षण और फिजिबिलिटी जांच कराने को लेकर आश्वस्त किया है.

ALSO READ: ई बिहार है भैया… शादी के कार्ड पर लिखा “TRE4 Applicant”, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >