जमालपुर होकर गुजरने वाली उधना मालदा लगभग 7 घंटे तो गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटे चली लेट

जमालपुर रेलखंड पर उधना-मालदा एक्सप्रेस 7 घंटे और गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुंगेर. पूर्व रेलवे मालदा डिवीज़न अंतर्गत किऊल जमालपुर भागलपुर रेल खंड पर चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेन काफी लेट चल रही है जिसके कारण इन ट्रेनों से यात्रा आरंभ करने वाले रेल यात्रियों को सुविधा हो सकती है. लेट चलने वाली इन ट्रेनों में अप एवं डाउन, दोनों दिशाओं की महत्वपूर्ण ट्रेन शामिल है. जानकारी में बताया गया है कि उधना जंक्शन से चलकर मालदा टाउन को जाने वाली 09033 डाउन स्पेशल फेयर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 7 घंटे अनिश्चित विलंब से चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:40 है, परंतु सुबह 9:00 तक यह ट्रेन बख्तियारपुर ही पहुंची है.

बख्तियारपुर से जमालपुर की दूरी लगभग 122 किलोमीटर लग रहा ज्यादा समय

बख्तियारपुर से जमालपुर की दूरी लगभग 122 किलोमीटर है. और यह दूरी तय करने में ट्रेन को लगभग 2 घंटे का समय लग जाता है. इसी प्रकार कामाख्या जंक्शन से दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल भी ढाई घंटे लेट चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. परंतु 9:00 बजे तक यह ट्रेन साहिबगंज भी नहीं पहुंच पाई थी. जबकि साहिबगंज से जमालपुर की दूरी लगभग 128 किलोमीटर है. बताया गया कि यह ट्रेन लगभग 11:15 बजे तक जमालपुर पहुंच पाएगी.

उधर इस रूट की एक अन्य महत्वपूर्ण ट्रेन 22406 डाउन आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे 45 मिनट विलंब से चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे है. परंतु यह ट्रेन सुबह 9:00 तक बिहटा तक ही पहुंची थी. जबकि वहां से जमालपुर पहुंचने में इस ट्रेन को 4 घंटे का समय लगता है.

लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन हो रहा विलंब से बता दें कि इन दिनों इस रेलखंड से चलने वाली लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का परिचालन लगातार विलंब से हो रहा है. जिसको लेकर रेल यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने भले ही रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. परंतु इन ट्रेनों को समय पर चला पानी में रेलवे सफल नहीं हो पा रही है. जिसके कारण इस ट्रेन से यात्रा करना रेल यात्रियों के लिए दुखदाई साबित हो रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >