स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा जारी प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 24 केंद्रों पर ली जा रही है. इसके सातवें दिन गुरुवार को दो पालियों में परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 18,878 परीक्षार्थियों में 18,567 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 311 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं सातवें दिन की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि सातवें दिन स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. इसमें प्रथम पाली में एमडीसी विषयों के ग्रुप ए में शामिल एआइएच, अंग्रेजी, फिलॉस्फी, गांधी विचार, भूगोल, होम साइंस, एचआरएम, गणित, संगीत, साइकोलॉजी के पेपर-3 की परीक्षा हुई. इसमें कुल 7,545 परीक्षार्थियों में 7,386 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 159 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इस दौरान आरएस कॉलेज, तारापुर में एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. दूसरी पाली में एमडीसी विषयों के ग्रुप बी में शामिल इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, पाली, आइआरपीएम, संस्कृत के पेपर-3 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 11,333 परीक्षार्थियों में 11,181 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि इस दौरान एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. वहीं अब शुक्रवार को आठवें दिन की परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली में एमडीसी विषयों के ग्रुप सी में शामिल इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोसोलॉजी, उर्दू के पेपर-3 की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में एईसी विषयों के सेट-ए में शामिल बंगला, बॉटनी, कॉमर्स, कैमेस्ट्री, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संगीत, पाली, फिलॉस्फी, भौतिकी, संस्कृत, उर्दू, जुलॉजी के पेपर-3 की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
