रिश्तों का कत्ल : दो भाईयों ने धारदार हथियार से कर दी एक-दूसरे की हत्या

दोनों भाईयों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया.

जमीन बंटवारा को लेकर दोनों भाई के बीच हुई थी झड़प

मुंगेर / संग्रामपुर

मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद में दो सहोदर भाईयों के बीच हुए खूनी संर्घष में दोनों ने धारदार हथियार से वार कर एक-दुसरे की हत्या कर दी. मरने वालों में बड़ा भाई 52 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह एवं छोटा भाई 42 वर्षीय शैलेश प्रसाद सिंह शामिल है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ खड़गपुर अनिल कुमार एवं टेटियाबंबर थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे और दोनों भाईयों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया जाता है कि मृतक का मूल घर असरगंज थाना क्षेत्र के चापा गांव है. लेकिन लंबे समय से मृतक अपने चारों भाईयों के साथ टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव अपने ननिहाल में रहता था. मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे मुकेश कुमार एवं शैलेश प्रसाद के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ और दोनों एक दूसरे पर चाकू, खंती, लाठी से प्रहार करने लगा. जिसमें दोनों लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. इस घटना में जहां घटनास्थल पर ही मुकेश की मौत हो गयी. वहीं बुरी तरह जख्मी शैलेश को संग्रामपुर पीएचसी ले जाया गया. जहां उसकी भी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर एसडीपीओ खड़गपुर अनिल कुमार एवं टेटियाबंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाईयों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक के पिता स्व. राजेंद्र सिंह अपने ससुराल खपरा गांव में आकर बस गए थे. उनके चार पुत्र थे. सबसे बड़े पुत्र अशोक सिंह दिल्ली में मजदूरी करता है और वह वहीं अलग मकान बना लिया है. दूसरे नंबर पर मुकेश कुमार था. जो साइकिल से घूम-घूमकर पॉलिथीन बेचने का काम करता था. तीसरा भाई शैलेश कुमार खेती-बारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. जबकि सबसे छोटा भाई भी दिल्ली में मजदूरी करता है.

ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश की पत्नी शादी के बाद ही उसे छोड़ कर चली गयी थी. जबकि शैलेश की पत्नी भी मायके में रहती थी. घटना की सूचना पर मृतक शैलेश की पत्नी सबिता देवी अस्पताल पहुंची. जिसका रो-रो कर बुरा हाल था.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जमीनी विवाद में दो सहोदर भाई के बीच मारपीट व चाकूबाजी हुई. जिसमें एक भाई की मौत घटनास्थल पर हो गयी और दूसरे की मौत पीएचसी संग्रामपुर में इलाज के दौरान हो गयी. एसडीपीओ खड़गपुर ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. एफएसएल की टीम पहुंची कर साक्ष्य जुटाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >