अहिंसा दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गयी श्रद्धांजलि

नगर के संत टोला स्थित गांधी चौक पर समाजसेवी शशि सौरभ के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

हवेली खड़गपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया. नगर के झील पथ स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षक मनोज कुमार सिंह के निजी कोष से स्थापित महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा स्थल के समीप अहिंसा दिवस मनाया गया. जहां विद्यालय के शिक्षक, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धा भाव से नमन किया. इस दौरान एचएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. रामचरित्र सिंह, विद्यालय के शिक्षक उमाशंकर सिंह, शत्रु आर्य, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान को याद किया. पूर्व प्राचार्य ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्र निर्माण में गांधी जी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया. इधर नगर के संत टोला स्थित गांधी चौक पर समाजसेवी शशि सौरभ के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपिता को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर संजय कुमार आर्य, पिंकू साह, मिथलेश कुमार, शिक्षक चंद्रप्रकाश मंडल, संजय ठाकुर आदि मौजूद थे.

महात्मा गांधी का जीवन सत्य और नैतिक मूल्यों पर आधारित

तारापुर

————————

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 79 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को शहादत दिवस के रूप में पारामाउण्ट एकेडमी के प्रांगण में मनाई गई. समारोह का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार झा, विद्यालय के प्राचार्य उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह, एकेडमिक इंचार्ज मो. अलीमुद्दीन तथा सुरजीत पांडा द्वारा महात्मा गांधी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में महात्मा गांधी के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता जैसे गांधीवादी सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. प्राचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य और नैतिक मूल्यों पर आधारित था. जो आज भी प्रासंगिक है. एकेडमिक डायरेक्टर ने गांधी जी को जन-जन का नेता बताते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को प्रेरणास्रोत बताया. एकेडमिक इंचार्ज ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें शांति, सहिष्णुता और मानवता का मार्ग दिखाता है. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >