बरियारपुर में विकास की कछुआ चाल का टॉर्चर: फोरलेन अधूरा, NH पर रेंग रही जिंदगी, रोज लग रहा जाम

Traffic Jam: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण के बीच बरियारपुर बाजार से गुजरने वाले एनएच पर रोजाना घंटों जाम लग रहा है. इससे आम लोगों, मरीजों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बरियारपुर (मुंगेर) से संजीव कुमार की रिपोर्ट

Traffic Jam: बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. फोरलेन निर्माण कार्य के कारण भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से बरियारपुर बाजार और रेलवे ओवरब्रिज के आसपास घंटों तक यातायात ठप रहता है. लोग अब जल्द फोरलेन निर्माण पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

तीन दिशाओं में जाने वाले मार्ग पर बढ़ा वाहनों का दबाव

प्रतिनिधि, बरियारपुर. बरियारपुर बाजार का तीनबटिया चौक क्षेत्र का प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां से सड़क मार्ग खड़गपुर, भागलपुर और मुंगेर की ओर जाता है. इन दिनों मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का निर्माण कार्य जारी रहने के कारण अधिकांश छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से हो रहा है. इससे सड़क पर भारी दबाव बन गया है और रोजाना कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है.

एक से दो घंटे तक ठप रहता है आवागमन

स्थानीय लोगों के अनुसार कभी एक घंटे तो कभी दो घंटे या उससे भी अधिक समय तक सड़क जाम रहती है. सबसे अधिक परेशानी रेलवे ओवरब्रिज और तीनबटिया चौक के आसपास देखने को मिलती है, जहां ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है. जाम के कारण आम लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है.

मरीजों और यात्रियों की बढ़ रही मुश्किलें

Traffic Jam: सड़क जाम का सबसे अधिक असर मरीजों और ट्रेन यात्रियों पर पड़ रहा है. लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए एक से दो घंटे पहले घर से निकलना पड़ता है. वहीं गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहर ले जाने में भी देरी हो जाती है, जिससे उनकी जान पर खतरा मंडराने लगता है.

पुलिस भी जाम से परेशान

Traffic Jam: लगातार लगने वाले जाम को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. बावजूद इसके भारी वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि बरियारपुर को इस समस्या से स्थायी राहत तभी मिलेगी जब मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और भारी वाहनों का दबाव वर्तमान मार्ग से कम होगा.

ALSO READ: चार फीट का ताड़ से बना पंखा लेकर बाबा धाम रवाना हुए गोलू बम, अनोखी भक्ति बनी आकर्षण का केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >