मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये विश्वविद्यालय ने 20 जनवरी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसके लिये विद्यार्थियों को 22 जनवरी तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो गयी. इधर अब विश्वविद्यालय द्वारा दो दिनों के अवकाश के बाद उक्त सत्र के लिये शेष बचे रिक्त सीटों पर नामांकन को लेकर छठा मैरिट लिस्ट जारी किया जायेगा.बता दें कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के रिक्त 2,478 रिक्त सीटों के लिये पांचवे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया 16 से 19 जनवरी तक पूर्ण की गयी थी. जिसके बाद 20 से 22 जनवरी तक उक्त सत्र के लिये चौथे एवं पांचवे मैरिट लिस्ट सहित पूर्व के तीन मैरिट लिस्ट में नामांकन लेने वाले वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये थे. वैसे विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संचालित की गयी. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो गयी. जिसमें अंतिम तिथि तक उक्त सत्र में कुल 3,836 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया. इसमें कला संकाय में 2,930, विज्ञान संकाय में 782 तथा वाणिज्य संकाय में 124 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया.
अवकाश के बाद जारी होगा छठा मैरिट लिस्ट
बता दें कि एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेजों में शुक्रवार चार दिनों का अवकाश रहेगा. ऐसे में अब पीजी सेमेस्टर-1 के लिये रिक्त बचे सीटों पर नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा अवकाश के बाद छठा मैरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. जिसके लिये अवकाश के बाद ही विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
