आस्था का केंद्र है मुंगेर का दशभुजी दुर्गा स्थान, मां के दरबार में पूरी होती हैं मनोकामनाएं

मुंगेर का दशभुजी दुर्गा स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना मां के दरबार में पूरी होती है.

मुंगेर : मुंगेर शहर के उत्तरी भाग मोगल बाजार में स्थित दशभुजी दुर्गा स्थान लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां मां दुर्गा की दशभुजी प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मुंगेर ही नहीं, बल्कि जिले के बाहर से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. भक्त मां के दरबार में परिवार की सुख-शांति और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं.

मां के दरबार में पूरी होती हैं मनोकामनाएं

दशभुजी दुर्गा मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था और मान्यता है. मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में मांगी गयी मनोकामना पूरी होती है. विवाह जैसे शुभ कार्यों से पहले भी लोग मां का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचते हैं.

मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा-अर्चना व आरती होती है. आरती के दौरान मंदिर की घंटियों की मधुर ध्वनि पूरे आसपास के क्षेत्र को भक्तिमय बना देती है.

प्रतिदिन पहुंचते हैं सैकड़ों श्रद्धालु

दशभुजी दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर की घंटियों की आवाज से मोगल बाजार समेत आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहता है.

नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ जाती है. इस दौरान दूर-दराज से लोग परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >