ई-रिक्शा के आमने-सामने टक्कर में तीन महिला घायल

जख्मी को सामुदायि स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया.

धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र के चमेली बाग तेलटंकी के पास मंगलवार की सुबह दो ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में तीन महिला जहां गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जबकि कुछ यात्री को भी मामूली चोटे आई है. स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि एक ई-रिक्शा 8 यात्रियों को बैठा कर गोविंदपुर की ओर आ रही थी. जब ई-रिक्शा चमेली बाग तेल टंकी के पास पहुंची, तभी सामने से आम रही एक अन्य ई-रिक्शा से टक्कर हो गयी. जिसमें महगामा पंचायत के गोविंदपुर निवासी वकील बिंद की 60 वर्षीय पत्नी नीमा देवी, मुनीलाल बिंद की 40 वर्षीय पत्नी गीता देवी तथा शिवन बिंद की 35 वर्षीय पत्नी लाछो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. सभी जख्मी को सामुदायि स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया. जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन गंभीर रूप से जख्मी नीमा देवी की को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया. ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >