एएनसी जांच शिविर में मिली हाई रिस्क प्रेगनेंसी की तीन गर्भवती

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड में बुधवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया.

मुंगेर. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड में बुधवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. जहां गर्भवतियों के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. जिसमें हाई रिस्क प्रेग्नेसी की कुल 3 गर्भवती मिली. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को एएनसी जांच शिविर में कुल 66 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच डॉ स्मृति सिंह द्वारा की गयी. जिसमें गर्भवतियों का बीपी, सुगर, वजन, हाइट सहित अन्य जांच की गयी. इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की 3 गर्भवती मिली. जिसका सभी जांच दोबारा की गयी. उन्होंंने बताया कि एचआरपी वाली गर्भवतियों पर विशेष नजर रखी जानी है. इसे लेकर ऐसी गर्भवतियों को विशेष चिकित्सीय सलाह दिया गया है. वहीं दोबारा 21 जून को लगने वाले एएनसी जांच शिविर में एचआरपी की गर्भवतियों की जांच की जायेगी. इसके अतिरिक्त संबंधित गर्भवतियों के क्षेत्र की आशा को उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >