मैट्रिक व इंटर परीक्षा के केंद्रों पर संबद्ध विद्यालयों की न हो पुनरावृत्ति : जिलाधिकारी

अतिरिक्त किसी भी दो विद्यालय/महाविद्यालय (परीक्षा केंद्र) में आपसी परस्पर संबद्धता न हो. छात्राओं का परीक्षा केंद्र उनके गृह अनुमंडल में रखे जाने का निर्णय लिया गया है,

मुंगेर

समाहरणालय सभागार में बुधवार को इंटर व मैट्रिक परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने की. इस दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर केंद्रों के निर्धारण से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये.

जिलाधिकारी ने कहा कि मैट्रिक व इंटर-2026 की परीक्षा की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कर दी गयी है. जिसके लिये केंद्रों का निर्धारण किया जाना है. इसके लिये समिति से प्राप्त पत्र के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण एवं उसके साथ महाविद्यालय/उच्च विद्यालय तथा माध्यमिक विद्यालयों को संबद्ध किया जाना है. इसमें विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखा जाना है कि पिछले साल जिन परीक्षा केंद्रों के साथ जिस महाविद्यालय/उच्च विद्यालय तथा माध्यमिक विद्यालयों को संबद्ध किया गया था. उसकी पुनरावृत्ति इस वर्ष की परीक्षा में किसी भी परिस्थिति में नहीं हो. इसके अतिरिक्त किसी भी दो विद्यालय/महाविद्यालय (परीक्षा केंद्र) में आपसी परस्पर संबद्धता न हो. छात्राओं का परीक्षा केंद्र उनके गृह अनुमंडल में रखे जाने का निर्णय लिया गया है, लेकिन गृह विद्यालय परीक्षा केंद्र किसी भी परिस्थिति में नहीं होगा. इंटर परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुये छात्रों का परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल में बनाया गया है. जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 17, हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्तर पर 4 तथा तारापुर अनुमंडल स्तर पर 4 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस प्रकार इंटर परीक्षा को लेकर कुल 25 केंद्र बनाये गये हैं. वहीं मैैट्रिक परीक्षा को लेकर पिछले वर्ष की तरह 22 केंद्र जिला में बनाये गये हैं. जिसमें सदर अनुमंडल स्तर पर 13, हवेली खड़गपुर अनुमंडल में 4 तथा तारापुर अनुमंडल में 5 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

इंटर में 19,157 तथा मैट्रिक परीक्षा में 21802 विद्यार्थी

जिलाधिकारी ने बताया कि इंटर परीक्षा 2026 में कुल सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 19157 है. जिसके लिये जिला में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जबकि मैट्रिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले कुल छात्र-छात्राओं की संख्या 21802 है. जिसके लिये जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैँ. जिले में पूर्णत कदाचारमुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा का आयोजन किया जाना है. जिसके लिये अभी से ही सभी सजग रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >