12 केन बीयर व 21 लीटर महुआ शराब बरामद

शराब धंधेबाजों पर हो रही कार्रवाई

हवेली खड़गपुर. शराबबंदी के बावजूद खड़गपुर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब की खरीद-फरोख्त हो रही है. आये दिन शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई हो रही है. बावजूद शराब धंधेबाज इससे परहेज नहीं कर रहे. होली के त्योहार को देखते हुए खड़गपुर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 12 केन बीयर तथा 21 लीटरमहुआ शराब बरामद की. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक काले रंग के बैग में कुछ अवैध सामान लेकर कन्हैया टोला की ओर जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस की गश्ती टीम जब कन्हैया टोला पहुंची तो वहां एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही सड़क पर बैग फेंक कर फरार हो गया. जब बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें से किंगफिशर की 12 केन बीयर बरामद हुई. फरार व्यक्ति की पहचान कन्हैया टोला निवासी सोनू साह के रूप में हुई. उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरी ओर मुलुकटांड मुसहरी से ड्रम में रखा एक-एक लीटर का नौ पाउच महुआ शराब बरामद किया. जबकि धंधेबाज फरार हो गया. फरार धंधेबाज मुलुकटांड गांव निवासी विलास मांझी का पुत्र चिन्टू मांझी बताया जाता है. इधर पुलिस को सूचना मिली कि बेगमपुर गांव निवासी कल्लू कुमार अपने घर से महुआ शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. इस सूचना पर जब कल्लू कुमार के घर की तलाशी ली गयी, तो उसके घर के छत पर एक कोने में छिपा कर रखा 12 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. वहीं कल्लू कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. इन तीनों मामलों में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >