28 को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का होगा आयोजन

प्राचार्य ने की बैठक

मुंगेर. मेरा युवा भारत और एनएसएस की ओर से आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के सफल आयोजन को लेकर जेआरएस कॉलेज, जमालपुर के प्राचार्य प्रो देवराज सुमन ने कॉलेज में आयोजन समिति के साथ बैठक की. इसमें समिति के अध्यक्ष मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी लखविंदर सिंह ढिल्लों, डॉ राजेश कुमार सिंह, अमर कुमार और प्रमोद कुमार थे. प्राचार्य ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार निर्देश पर होने वाले कार्यक्रम की तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गयी. इसके साथ ही पांच विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का जूरी मेंबर के रूप में चयन किया गया. इसके अलावा मीडिया प्रचार-प्रसार, बैनर वेबकास्टिंग आदि विषयों पर विचार किया गया. उन्होंने बताया कि विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन जेआरएस महाविद्यालय, जमालपुर में होना निर्धारित है. इसके अंतर्गत मुंगेर के प्रतिभाशाली युवा संसद प्रतियोगिता में मंच पर अपनी बात रखेंगे और इसमें से कुल 10 प्रतिभाशाली युवाओं का जूरी मेंबर्स द्वारा चयन किया जाएगा. इनको राज्य स्तर पर विकसित भारत युवा संसद के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा. एनएसएस पीओ ने बताया कि इस मेगा इवेंट में पूर्व में माय भारत पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थी ही शामिल होंगे. प्राचार्य ने कहा कि युवा संसद 2026 आज के युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने व्यक्तित्व का समुचित विकास करने का अवसर प्रदान करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >