भागलपुर में कोल ब्लॉक की मिली है संभावना : सतीश चंद्र दुबे

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि झारखंड से सटे बिहार के जो जिले है वहां सर्वे का काम चल रहा है.

मुंगेर. केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि झारखंड से सटे बिहार के जो जिले है वहां सर्वे का काम चल रहा है. भागलपुर में तो कोल ब्लॉक की संभावना भी मिली है. शीघ्र ही बहुत अच्छा परिणाम सामने आने वाला है. वे रविवार को मुंगेर परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. वे नौवागढ़ी बौचाही में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने मुंगेर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता आज तक बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के संविधान का उल्लंघन नहीं किया है. जिसे विपक्ष कभी भी प्रमाणित नहीं कर पायेगा. विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं है. सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि 2005 से ही बिहार की जनता एनडीए के साथ खड़ी है. 2025 के चुनाव में एनडीए मजबूत सरकार बनायेंगी. क्योंकि बिहार की जनता एनडीए के साथ है और पहले से ही मन बना चुकी है. एनडीए हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चली और आगे भी चलती रहेंगी. उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार अपराध के लिए जाना जाता है. लेकिन 2005 में जब एनडीए की सरकार बनी तो विकास ने रफ्तार पकड़ी. आज बिहार विकास और विकसित बिहार के नाम से जाना जाता है. मौके पर भाजपा विधायक प्रणव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >