सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, पुरस्कृत हुये कई स्वयंसेवक

एनएसएस पीओ ने सात दिवसीय शिविर के आयोजन के उद्देश्य की चर्चा करते हुए बीते दिनों के कार्यक्रमों की समीक्षा की

मुंगेर जेआरएस कॉलेज, जमालपुर एनएसएस ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरूवार को समापन हो गया. जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो देवराज सुमन तथा संचालन एनएसएस पीओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रुप में मुंगेर विश्वविद्यालय के एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खेल सचिव संजय मांझी थे. अंतिम दिन का कार्यक्रम प्रातः 7 बजे व्यायाम और प्राणायाम के साथ आरंभ हुआ. जिसके बाद प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों के द्वारा पिछले छह दिनों में हुए कार्यक्रमों का रिपोर्ट जमा किया गया. जिसका मूल्यांकन हिन्दी विभाग के शिक्षक डॉ सुनील कुमार और डॉ राजा कुमार ने किया. द्वितीय सत्र में एनएसएस पीओ ने सात दिवसीय शिविर के आयोजन के उद्देश्य की चर्चा करते हुए बीते दिनों के कार्यक्रमों की समीक्षा की. साथ ही स्वयंसेवकों की सक्रियता के सराहना की तथा भविष्य में शिविर में मिली शिक्षा, अभ्यास आदि को जीवन में उतारकर राष्ट्र सेवा के निमित्त समर्पित रहने को कहा. प्राचार्य ने जेआरएस महाविद्यालय की उपलब्धियों में एनएसएस की भूमिका की सराहना की तथा भविष्य मेँ छात्र -छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने की वचनबद्धता दोहरायी. मुख्य अतिथि ने मुंगेर एनएसएस की उपलब्धियों का सार प्रस्तुत की. अंत में शिविर में विभिन्न प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो दिया गया. जिसमें साक्षी, आस्था, वैष्णवी, अभय कुमार, राजदीप, अंजलि आदि को पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ सागर सरकार, कमलेश पाल, डॉ सभीहा नसरीन, डॉ सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >