तेलिया तालाब हादसा: मृतक तीनों के परिवारों को मिली राहत, खाते में भेजी गई मुआवजा राशि

घटना के तीसरे दिन गुरुवार को प्रशासनिक स्तर से मृतकों के परिजनों के खाते में मुआवजा राशि भेज दिया गया.

प्रत्येक मृतक के परिजन को 4.20 लाख रूपया मुआवजा राशि का हुआ भुगतान

मुंगेर

पिछले दिनों तेलिया तालाब के समीप हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को आखिरकार राहत मिल गई है. गुरुवार को जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर कर दी. सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वजीत कुमार तिवारी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मृतक के स्वजनों को 4 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खाते में भेजी गई है.

बताया गया कि मृतक शहर के हाजीसुभान मिन्नत नगर निवासी मो शाहीद उर्फ टिंकु, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनोधा निवासी मो अरमान एवं नयारामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कंतपुर के गुड्डू मंडल उर्फ राजा मंडल को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया था. जिसको लेकर गुड्डू के परिवार वालों ने मुआवजा की मांग को लेकर बुधवार की सुबह कंतपुर मोड़ के समीप एनएच-80 को जाम कर दिया था. घटना के तीसरे दिन गुरुवार को प्रशासनिक स्तर से मृतकों के परिजनों के खाते में मुआवजा राशि भेज दिया गया. बीडीओ ने बताया कि अब सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुआवजा देने की प्रक्रिया को तेज करते हुए 2 से 3 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया है, जबकि पहले इसमें एक से दो माह तक का समय लग जाता था.

26 अप्रैल को अनियंत्रित वाहन ने तीनों को रौंद दिया था

गौरतलब है कि 26 अप्रैल की दोपहर करीब 1:40 बजे बरियारपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए दाईं ओर स्थित गैरेज में जा घुसी थी. हादसा इतना भयावह था कि गैरेज में काम कर रहे तीन युवकों में मिन्नत नगर के मो शाहीद उर्फ टिंकू, बनौधा के मो अरमान और नौवागढ़ी कंतपुर के राजा मंडल की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना से तीन परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >