चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने किया परेशान

पूरे दिन तेज गर्म हवाएं लोगों को लू के थपेड़ों का एहसास दिलाती रही.

– 36 डिग्री तापमान के साथ धूप में 40 डिग्री गर्मी का हो रहा एहसासमुंगेर

बैसाख में ही धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को जेठ वाली गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को पूरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी का एहसास होता रहा. वही मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान

सोमवार की सुबह का शुभारंभ तो ठंडी हवाओं के साथ प्रारंभ हुआ, लेकिन 10 बजते ही सूर्य देवता अपने रौद्र रूप में दिखने लगे. सूर्य देवता की तेज किरणें लोगों का झुलसाने लगी. उसपर भी पूरे दिन 15 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने गर्मी के थपेड़ों को और अधिक गर्म बना दिया था. दोपहर 12 बजे तक सूर्य की तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. वहीं पूरे दिन तेज गर्म हवाएं लोगों को लू के थपेड़ों का एहसास दिलाती रही. जिसके कारण दोपहर में शहर की सड़कों पर भी आवाजाही कम दिखी. सोमवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा.

अगले दो दिनों में 40 से 41 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में शहर का तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. जिससे लोगों को बैशाख में ही जेठ की दोपहरी वाली गर्मी का एहसास हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. वही न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि मंगलवार 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

अगले पांच दिन शहर का मौसम

——————————————

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

21 अप्रैल 37 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस22 अप्रैल 40 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस

23 अप्रैल 41 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस

24 अप्रैल 39 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस25 अप्रैल 41 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >