प्रभात खबर में समाचार छपते ही हरकत में आया प्रशासन, भरवाये गये बाजार की जर्जर सड़क के गड्ढे

Prabhat Khabar Impact: हवेली खड़गपुर मुख्य बाजार की बदहाल सड़क और जानलेवा गड्ढों को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क के गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है.

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट

Munger News : मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य बाजार की जर्जर सड़क को लेकर उठी आवाज रंग लाने लगी है. प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर प्रशासन हरकत में आया और कुलकुला स्थान के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढों को रोड़े डालकर भरवाया गया. इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को फिलहाल राहत मिली है.

मुख्य बाजार स्थित सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी. जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी. खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और खतरनाक हो जाती थी.

खबर प्रकाशित होते ही सक्रिय हुआ प्रशासन

प्रभात खबर में सड़क की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल गड्ढों में रोड़े गिराकर सड़क को समतल कराया गया.स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या की अनदेखी की जा रही थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाई.

दुकानदारों और नागरिकों ने जताया आभार

सड़क की मरम्मत शुरू होने के बाद स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन, कार्यपालक पदाधिकारी और स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के प्रति आभार जताया है.लोगों का कहना है कि इससे फिलहाल आने-जाने में थोड़ी राहत जरूर मिली है और दुर्घटना का खतरा कुछ कम हुआ है.

स्थायी समाधान की अब भी जरूरत

हालांकि स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि गड्ढों में रोड़े डालना केवल अस्थायी समाधान है. बारिश के दौरान इन स्थानों पर फिर से फिसलन और दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी.लोगों ने मांग की है कि मुख्य बाजार की सड़क का जल्द गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि आम नागरिकों और राहगीरों को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके.

बाजार क्षेत्र में बढ़ रही परेशानी

मुख्य बाजार होने के कारण इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं. खराब सड़क के कारण दुकानदारों के व्यापार पर भी असर पड़ रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी सड़क निर्माण होने से बाजार की स्थिति बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >