प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को ग्रामीणों पकड़ा, करा दी शादी

टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के खगरोन गांव का मामला

प्रतिनिधि, मुंगेर टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के खगरोन गांव में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद प्रेमी के परिजनों को बुलाया गया और प्रेमी व प्रेमिका के घर वालों की सहमति पर प्रेमी युगल की शादी करा दी गयी. इसे देखने के लिए मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि खगरौन गांव निवासी रंजीत मंडल की 19 वर्षीय पुत्री का धौरी गांव निवासी बलराम मंडल के 23 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोमवार की रात प्रेमिका ने मोबाइल से प्रेमी को मिलने अपने गांव बुलाया. ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को घर में पकड़ लिया. इसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों के समक्ष प्रेमी-प्रेमिका को लाया गया और दोनों के परिवार की सहमति से गांव में ही प्रेमिका के घर में दोनों की शादी करवा दी गयी. दोनों परिवार के लोगों ने प्रेमी युगल को शादी के बंधन में बंधने पर आशीर्वाद दिया. हरपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >