MUNGER जीविका दीदियों का अनशन जारी, बिगड़ी हालत

संग्रामपुर जीविका कार्यालय के समीप जीविका दीदियों का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी है.

मुंगेर के संग्रामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट :

संग्रामपुर जीविका कार्यालय के समीप जीविका दीदियों का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी है। अनशन पर बैठी महिलाओं की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। रविवार सुबह महिलाओं की बिगड़ती हालत को देखते हुए एसयूसीआई के जिला सचिव कृष्णदेव साह, वार्ड पार्षद राजेश केशरी, मुकेश कुमार, समाजसेवी नंदकिशोर यादव और सुधांशु कुमार समेत कई लोग अनशन स्थल पर पहुंचे और महिलाओं का हालचाल जाना।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >